
मतदाता पुनरीक्षण अभियानः18-19 आयु वर्ग में हुई 14265 मतदाताओं की वृद्धि, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी करेंगे वनटांगिया गांव के वरिष्ठ मतदाताओ को सम्मानित
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम मे जनपद में चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 27-10-2023 से 09-12-2020 तक चला जिसमें अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांग, बेघर, सेक्स वर्कर्स तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु इस अभियान को समावेशी अभियान के रूप में मनाया गया। इस अभियान में मतदाताओं की संख्या वृद्धि हुई, जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 28210, महिला 32634, थर्ड जेंडर 04 कुल 60848 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई। मगलवार को अंतिम रूप से मतदाता सूची के प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या क्रमशः पुरूष-1047974, महिला-940208, थर्ड जेंडर-92 कुल 19887274 है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने उक्त जानकारी जनपद के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि जनपद की पांच विधानसभाओ में फॉर्म 06 के तहत 61346, फॉर्म 07विक तहत 37966 एवं फॉर्म 08 के तहत 4244 आवेदन प्राप्त किये गए। आलेख्य प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियो 892 के सापेक्ष अन्तिम प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियो 897 हो चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि ई०पी० रेशियो 58.19 के सापेक्ष अन्तिम प्रकाशन के समय ई0पी0 रेशियो 58.89 प्रतिशत हो चुका है, अर्थात 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार ऐज कोहार्ट 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 4837 के सापेक्ष अन्तिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 19102 है अर्थात 14265 की वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि वनटांगिया/मुसहर ग्रामों में विशेष कैंप आयोजित कर व्यक्तियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फार्म 6 भरवा कर उनको मतदाता के रूप में पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार महिला और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि स्वीप योजना के 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वनटांगिया ग्राम/मुसहर आबादी वाले ग्रामों में विशेष कैंप का आयोजन कर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार इन गांवों के वरिष्ठ मतदाताओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा की मतदाताओं में उनके मत के मूल्य के प्रति जागरूक करने हेतु वोटर वाल बनाया जायेगा, जिसकी थीम होगी मेरा मत महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु 100 कॉलेजों में रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिला मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक करने हेतु पिंक रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल